बखिरा। बखिरा थानाक्षेत्र में स्थित नरायनपुर बाजार में आए एक व्यक्ति की जेब से ठगों ने उसकी मोबाइल निकाल ली। मोबाइल चोरी करने के अगले ही दिन खाते से ऑनलाइन भुगतान करके 83 हजार रुपये भी उड़ा लिए। पुलिस को दी शिकायत में बेलहरकला थानाक्षेत्र के बनखोरिया गांव के निवासी उग्रसेन उपाध्याय ने बताया कि वह दो मार्च की शाम को चार बजे नरायनपुर बाजार गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से धोखे से उनकी मोबाइल को निकाल लिया। अगले ही तीन मार्च की शाम मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान करते हुए 83 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद