प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में 821 मरीजों का उपचार हुआ और निशुल्क दवा दी गई।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हरिहरपुर के मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 29 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि मेले में बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त और खांसी के मरीज रहे। सभी का इलाज किया गया। इसी तरह से मगहर उप स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीज आए। जिनकी जांच कर दवा दी गई। शिविर में फीवर, खांसी, जुकाम आदि के अधिक मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह ने बताया कि मरीजों को परामर्श के साथ दवा दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। यहां पर भी उल्टी दस्त व बुखार के मरीज रहे। इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर कुल 821 मरीजों का इलाज हुआ और दवाएं दी गई।