फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में 821 मरीजों का हुआ इलाज

Sun, 02 Jul 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में 821 मरीजों का उपचार हुआ और निशुल्क दवा दी गई।
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हरिहरपुर के मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 29 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि मेले में बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त और खांसी के मरीज रहे। सभी का इलाज किया गया। इसी तरह से मगहर उप स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीज आए। जिनकी जांच कर दवा दी गई। शिविर में फीवर, खांसी, जुकाम आदि के अधिक मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह ने बताया कि मरीजों को परामर्श के साथ दवा दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। यहां पर भी उल्टी दस्त व बुखार के मरीज रहे। इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर कुल 821 मरीजों का इलाज हुआ और दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें