तीन दिन बंद रहेंगे विद्यालय
संतकबीरनगर। ठंड के मद्देनजर तीन से पांच जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह जानकारी डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने देते हुए बताया कि यह आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ ही निजी विद्यालयों पर भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यालयों पर शिक्षक मौजूद रहकर अन्य कार्य निपटाएंगे।