फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी की मूर्तियों को किया विसर्जित

विज्ञापन
लक्ष्‍मी प्र‌िततिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महालक्ष्मी की मूर्तियों को किया विसर्जित
विज्ञापन


संतकबीरनगर।
सुख समृद्धि हम पर निरंतर कृपा बरसाना, इस आकांक्षा के साथ जनपद में स्थापित महालक्ष्मी की मूर्तियाें का नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के बाद शनिवार को देर सायं तक निकटस्थ नदियों में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी। युवा मूर्तियोें के पीछे भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी थाना क्षेत्राें की पुलिस अलग- अलग अपने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था में साथ साथ लगी रही। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में मूर्तियां विसर्जित हो गई थीं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मूर्ति विसर्जन का क्रम रविवार को भी जारी रहेगा। खलीलाबाद शहर में स्थापित मूर्तियों को नगर में भ्रमण कराते हुए युवा लोग नाचते हुए जय जय कार लगाते हुए मगहर के आमी नदी के पास खोदे गए गड्ढे में विसर्जित किया। जबकि तहसील क्षेत्र में स्थापित मूर्तियां बालूशासन स्थित आमी नदी में इसी प्रकार कुसरुखुर्द, लौकी, चमनगंज, पड़रिया, दुर्गजोत, बेलहर की मूर्तियां आमी नदीं में विसर्जित की गईं। बेलहर कला के भितरी टोला में स्थापित मूर्ति राजघाट के आमी नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान सत्यपाल मिश्र, संतोष पांडेय, श्रवण राय, जगदीश मिश्र, सूरज त्रिपाठी, मनोज मिश्र, शैलेंद्र राय, अंकित मिश्र आदि रहे। धनघटा और हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार मूड़ाडीहा, शनिचरा, पिड़िया, मुखलिसपुर की मूर्तियां कुआनो में और धनघटा मुख्यालय, पौली ब्लॉक क्षेत्र व हैंसर क्षेत्र की मूर्तियां घाघरा के चहोड़ा, रामबागे बिड़हरघाट में विसर्जित की गई। इसी प्रकार मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र की मूर्तियां मुहिया पुल, बखिरा झील और करमैनी केसमीप राप्ती नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान नदियों के किनारे पुलिस बल, गोताखोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें