फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले 75 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाले 75 शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

- हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बेहतर भूमिका निभाने पर 75 विद्यालयों को भी मिला पुरस्कार
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बेहतर भागीदारी करने वाले 75 विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज ने कहा कि बेसिक शिक्षा की बेहतरी में शिक्षकों का विशेष योगदान रहता है, यह शिक्षा की प्रथम पाठशाला होती है और यहीं पर बच्चों को सांचे में ढाला जाता है। प्राथमिक शिक्षा जिस बच्चे की बेहतर होती है, वही आगे चलकर देश व समाज का नाम रोशन करता है। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दे। अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करें। समय से विद्यालय आए और पठन पाठन का कार्य करें। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। यहीं नहीं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान जिले के 75 परिषदीय विद्यालयों ने अपनी भूमिका निभाई है। इन विद्यालयों को भी पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, बीईओ अर्जुन प्रसाद, बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, बीईओ गीताजंलि, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा, डीसी एमडीएम डीपी चंद स्टेना विजय कुुमार, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव, लिपिक सुनील कुमार मिश्र और प्रियंवदा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें