बखिरा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बखिरा पुलिस ने 75 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मेंहदावल क्षेत्र के महदेवा निवासी रूपचंद को सोनोरा बगीचे के निकट हेड कांस्टेबल रजनीश ने पकडा, जबकि सीकरी उर्फ अमहवा गांव में अपने घर के दरवाजे के सामने अवैध शराब की बिक्री कर रही सावित्री को 25 लीटर व गुड़िया को 30 लीटर के साथ एसआई भानुप्रकाश ने गिरफ्तार करके आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।