फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 72 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 72 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले में 72 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या807 पहुंच गई है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वालों लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। शुक्रवार को जिले में 72 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 18, बघौली क्षेत्र में सात, नाथनगर क्षेत्र में पांच, मेंहदावल क्षेत्र में पांच, सांथा क्षेत्र में 12, हैंसर बाजार क्षेत्र में दो, पौली क्षेत्र में एक, सेमरियावां क्षेत्र में चार, बेलहर कला में छह व अन्य जिले के 12 लोग शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7879 लोग पॉजिटिव मिल चुके है, जबकि 74 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 2062 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 6998 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। जिले में 807 एक्टिव केस है। 1173 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को 44 लोग स्वास्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं हैउन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें