संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को 69 वाहनों का चालान काटा गया। वाहन चालकों से 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को बखिरा, दुधारा, धनघटा, महुली, कोतवाली, बेलहर, मेंहदावल, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। वहीं, यातायात पुलिस ने भी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 69 वाहनों में खामियां मिली। इन वाहनों का चालान काटा गया।