संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के सभागार में बुधवार को भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 30 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें साक्षात्कार के बाद सात युवाओं का चयन हुआ। इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
रोजगार मेले में पौली क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए अभ्यर्थियों ने आवेदन डाला। कुल 30 अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन कराया। आयोजक बालकेश ने बताया कि एसआईएस एक सुरक्षा एजेंसी है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से भर्ती कैंप सभी विकास खंडों में लगाया जा रहा है।
इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करना है। इस मौके पर अंकित त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।