संतकबीरनगर। वाहन चेकिंग अभियान में रविवार को 67 वाहनों का चालान काटा गया। इन वाहन मालिकों से 83500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी सत्यजीत गुप्त के मुताबिक बखिरा, दुधारा, धनघटा, महुली, कोतवाली, बेलहर, मेंहदावल और धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र में स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 67 वाहन चालकों द्वारा लापरवाही बरतने पर चालान काटा गया।