फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 65 संदिग्धों से पूछताछ, छह शोहदों से माफीनामा भरवाकर छोड़ा

Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों को जागरूक किया। शहर के मधुकुंज तिराहा, गोला बाजार, समय माता मंदिर, हनुमान मंदिर में जाकर महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंफलेट बांटे गए। महिला टीम ने संदिग्ध 65 व्यक्तियों से पूछताछ की और छह शोहदों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें