संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के से छह वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के अनुसार जनपद में न्यायालय में हाजिर न होने वाले वारंटियों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना बेलहरकला पुलिस ने वारंटी दूबर निवासी बेलहरकला, गौरीशंकर निवासी जंगल बेलहर टोला पिपरी, थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी मस्तराम निवासी बारीडीहा, जगतनरायन निवासी डेबरी और थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी सोचन निवासी सानी केवटलिया एवं तेरही निवासी सानी केवटलिया को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। संवाद