- साहू चौपाल की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के डीघा बाईपास के साहू चौपाल की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के 54 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साहू चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने कहा कि साहू समाज के लोगों को विभिन्न राजनीतिक दलों ने ठगने का काम किया है। आज स्थिती ये है कि साहू समाज को कोई अधिकार नहीं मिल पाया हैं वहीं आर्थिक रूप से कमजोर इस वर्ग का सामाजिक उत्थान नहीं हो सका।
प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा की कमी है। उसको ऊपर लाने के लिए अपने बच्चो को शिक्षित करना पड़ेगा। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मीडिया प्रभारी दयाशंकर साहू, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।