संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 54 लोगों ने नामांकन किया है। दूसरी ओरए सदस्य के लिए कुल 315 लोगों ने नामाकंन पत्दार खिल किए हैं। जिले में अब तक अध्यक्ष के लिए 110 और सदस्य के लिए 960 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि खलीलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 15, सदस्य के लिए 211 लोगों ने पर्चे भरे हैं। बखिरा नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए 20 और सदस्य के लिए 149, मगहर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 11 और सदस्य के लिए 87, मेंहदावल नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 16 और सदस्य के लिए 177, बेलहर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 97 लोगों ने पर्चे दाखिल किए।
धर्मसिंहवा नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 18 और सदस्य के लिए 99, हैंसर बाजार नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य के लिए 110, हरिहरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन और सदस्य के लिए 30 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। इस प्रकार जिले में अध्यक्ष पद के लिए 110 और सदस्य पद के लिए 960 लोगों ने पर्चे भरे हैं।