फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर ट्रस्ट में 51 हजार दान दिए

Sun, 22 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समय माता मंदिर ट्रस्ट में 51 हजार दान दिए
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समय माता मंदिर में रविवार को नवरात्र के अष्टमी पर्व पर समाज सेवी डाॅ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट को 51 हजार रुपये दान दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथों से लौटकर आता है। जो हम देते हैं वो ही हम पाते हैं। दान के विषय में हम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्मुक्त हृदय से श्रद्धापूर्वक एवं सामर्थ्य अनुसार दान एक बेहतर समाज का निर्माण करता है। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी से मिलकर मां को प्रसाद चढ़ाया व पूजा अर्चना की। उन्होंने समय माता मंदिर ट्रस्ट को 51000 रुपये का दान देकर मां सर्वमंगला का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सविता चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, अखंड चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें