- सीडीओ ने पावर प्लांट लगाने के लिए जमीन देखी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा झील के पास 50 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना के लिए पहल शुरू हो गई है। डीएम ने इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया है। साथ ही बाथमीट्री सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। शुक्रवार को सीडीओ संत कुमार ने टीम के साथ बखिरा झील पर सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए जमीन देखी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बखिरा झील को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाना है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। पहले चरण में वहां पर 50 मेगावाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना की जानी है। झील के उत्तर भाग में राप्ती नदी के पश्चिम में स्थित सबसे बड़ा मैदानी जमीन है। जहां पर पावर प्लांट स्थापित किया जा सकता है। उसके लिए यूपी नेडा को प्रस्ताव भेज दिया गया। साथ ही बखिरा झील के बाथमीट्री सर्वेक्षण की कार्यवाही में तकनीकी विशेषज्ञता एवं संसाधन की आवश्यकता के लिए रिमोट सेसिंग एप्लीकेशन सेंटर के सहयोग की जरूरत है। जिसके सर्वेक्षण के लिए प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही आएगी और झील का सर्वेक्षण करेगी।