संतकबीरनगर। महिला थाने पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र व पिंक बूथ पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पांच मामले निपटाए गए। पिंकबूथ प्रभारी सुमन मिश्रा की अध्यक्षता व काउंसलर सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी व महिला आरक्षियों की उपस्थिति में 5 मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस मीडिया सेल से के अनुसार, शिखा राय व विवेक राय, सादिका खातून व फकरे आलम, प्रिया जायसवाल व नंदलाल जायसवाल, फरीदा खातून व तुफेल अहमद और शमा फातमा व जमील अहमद के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।