- एसपी ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए की फेरबदल
- लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार की देर रात कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। तीन निरीक्षक, छह चौकी इंचार्ज समेत 49 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक स्थान पर लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को एक से दूसरे स्थान पर तैनाती दी गई है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रभारी फीडबैक सेल, प्रभारी फील्ड यूनिट निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को उक्त के साथ ही प्रभारी चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी डीसीआरबी व विशेष जांच प्रकोष्ठ निरीक्षक छोटेलाल को प्रभारी एएएचटीयू का जिम्मा सौंपा गया है। साइबर क्राइम थाना व मीडिया सेल आलोक सोनी को साइबर थाना व मीडिया सेल का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा एसआई सूर्यभान को थाना बेलहरकला से प्रभारी चौकी बघौली, बघौली के चौकी प्रभारी पवन कुमार को चौकी प्रभारी बरदहिया, अमित कुमार चतुर्वेदी प्रभारी चौकी पौली से अपराध शाखा, रजनीश राय चौकी प्रभारी लोहरैया से प्रभारी चौकी पौली, राजीव सिंह प्रभारी चौकी राजेडीहा से चौकी प्रभारी मगहर, अमित कुशवाहा प्रभारी चौकी मगहर से चौकी प्रभारी राजेडीहा, रामअवध यादव पुलिस लाइन से थाना धर्मसिंहवा, रामजी सोनकर थाना धर्मसिंहवा से अपराध शाखा, विरेंद्र मिश्र अपराध शाखा से चुनाव सेल, शशिकांत तिवारी प्रभारी रिट सेल से डीसीआरबी, उदयशंकर द्विवेदी प्रभारी चौकी बरदहिया से प्रभारी रिट सेल, डॉक्टर विवेकानंद त्रिपाठी गोपनीय कार्यालय से जनसूचना सेल और एसआई रविंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी लोहरैया की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं सात हेड कांस्टेबल, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, सात महिला कांस्टेबल व 18 कांस्टेबल को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर अन्य जगह भेजा गया है।