फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 45 उद्यमी आज होंगे सम्मानित, 1563 करोड़ का निवेश होगा

Mon, 19 Feb 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लखनऊ में आयोजन
विज्ञापन

- 13 को लखनऊ तो 32 उद्यमियों को जिले में मिलेेगा सम्मान
- एमओयू पर किया है हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में उद्योग लगाने के लिए 45 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। 13 उद्यमी लखनऊ में तो 32 उद्यमी को जिले में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हर तहसीलों में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिले में कुल 1563 करोड़ का निवेश होना है। इसको लेकर रविवार शाम तक तैयारी चलती रही।
उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद के 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले कुल 13 निवेशक हिस्सा लेंगे। वहीं 32 निवेशक जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसमें उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण दोपहर एक बजे से जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसे लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


लखनऊ में ये उद्मी होंगे सम्मानित

विकास केजरीवाल, मोहम्मद इरफान, लक्ष्मीकांत राय, अखिलेश नारायण अवस्थी, अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. उदय प्रताप, प्रणव राजेश जायसवाल, मयूर अग्रवाल, अरुण जैन, विजय कुमार राय, वैभव जायसवाल, शिवराज प्रसाद वर्मा।
विज्ञापन



जिले में ये इकाईयां होंगी स्थापित
केजरीवाल होटल एंड फर्म्स, आरके लक्ष्मी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, कपिला कृषि उद्योग, कबीर ऑयल मिल, आराध्या मल्टी प्लास्टिक, खान पोल्ट्री फीड्स, आदित्य स्टील, टूरिज्म होटल, एनिमल हसबेंडरी, होजरी, बायोगैस यूनिट आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें