संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 4318 आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। अभियान के तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, बघौली, मेंहदावल, सांथा, बेलहरकला, सेमरियावां आदि ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 4318 लोगों को आभा आईडी बनी ई है। निर्देश दिया कि अभियान में और तेजी लाई जाए ताकि शत-प्रतिशत लोगाें की आभा आईडी बन सके।