पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने सपा का दामन थामा
संतकबीरनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव सपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने बताया कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए है। उनके साथ पूर्व विधान सभा प्रत्याशी आलोक यादव उर्फ सोनू, कांग्रेस महासचिव अंबिका राय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए है। सपा में शामिल होने पर सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, सपा नेता जयराम पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव राजमन यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, वेद प्रकाश यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान समेत अन्य ने बधाई दी है।