फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल के साथ अभद्रता, थाने पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भोगीपुर चौराहे पर शुक्रवार को निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए पहुंचे हल्का लेखपाल से कुछ लोग उलझ गए। इसी बीच बस्ती की तरफ से आ रहे नायब तहसीलदार ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। इस मामले में लेखपाल ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ लूट की तहरीर पुलिस को दी है। लेखपाल के साथ दुर्व्यहार की सूूचना पाते ही मौके पर भारी संख्या में लेखपाल थाने में जुट गए और नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। हल्का लेखपाल वीरेंद्र कुमार पांडेय का आरोप है कि शुक्रवार को निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए भोगीपुर चौराहे पर पहुंचकर बाइक खड़ी कर रहे थे। कि उसी बीच कुछ लोग पहुंच गए और उनके साथ अभद्रता करते हुए कागजात, नगदी आदि छीनने लगे। इसी बीच बस्ती की तरफ से आ रहे नायब तहसीलदार धनघटा रामसुख शर्मा रुक गए और बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। साथी के साथ अभद्रता होने की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लेखपाल महुली थाना में जुट गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा जब तक मुकदमा दर्ज नही होगा तब तक वह लोग शांत नही होंगे। इस मौके पर लेखपालों को ताकत देने के लिए नायब तहसीलदार रामसुख शर्मा थाने में जुटे रहे। एसओ शैलेन्द्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है, लेकिन इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें