फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : ओमप्रकाश राजभर

Wed, 22 Aug 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खलीलाबाद के डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुट जाएं। खलीलाबाद के डाक बंगले में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का मकसद कार्यकर्ताओं से रूबरू होना है, ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़े, ताकि मिशन 2019 में पार्टी दमदारी से चुनाव मैदान में उतर सके। बैठक में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम राजभर, शैलेष कुमार राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिद्धू के पाकिस्तान जाने को ठहराया सही संतकबीरनगर। काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंजाब सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने को सही बताया और कहा कि जनरल बाजवा से गले मिलना एक शिष्टाचार है। कहा कि जब मोदी मजार पर चादर चढाने जाते हैं, तब कोई बात नहीं होती, लेकिन सिद्धू पाकिस्तान चले गए तो इतना बवाल क्यों हो रहा है। कहा जितना बवाल सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर हो रहा है, उतनी चर्चा प्रदेश में शिक्षा और रोजगार देने पर होती तो बात समझ में आती। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मंदिर पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। कहा कि अयोध्या का मामला कोर्ट में है, लेकिन साधु संतों के गुस्से को शांत करने के लिए केशव प्रसाद मौर्य इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने अपना मत रखते हुए कहा कि वह अयोध्या में न तो राममंदिर के पक्ष में है और न ही मस्जिद के पक्ष में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें