फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव के लिए 40 लाख का बजट मंजूर

विज्ञापन
मगहर महोत्सव के आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह और एडीएम मनोज कुमार सिह से समिति - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मगहर महोत्सव के लिए 40 लाख का बजट मंजूर
विज्ञापन

प्रथम किस्त 13. 35 लाख रुपये अवमुक्त
फरवरी में आयोजन होने की उम्मीद
संतकबीरनगर/मगहर। डीएम प्रेम रंजन सिंह की पहल पर शासन ने मगहर महोत्सव के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। प्रथम किस्त 13.35 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को मगहर महोत्सव समिति से जुड़े सदस्यों ने डीएम से मुलाकात की। डीएम ने समिति के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि फरवरी में भव्य तरीके से महोत्सव होगा।
मगहर में संत कबीर की समाधि और मजार दोनों है। स्थानीय लोगों ने कबीर के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष 1950 में मेले की शुरुआत की थी। वर्ष 1987 में मेले को मगहर महोत्सव का नाम दिया गया। यह महोत्सव मकर संक्रांति पर प्रत्येक वर्ष 12 से 18 जनवरी तक कबीर चौरा परिसर में लगता आ रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने शासन से महोत्सव के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की थी। समिति के संस्थापक सदस्य शिव कुमार गुप्त, पूर्व चेयरमैन व सदस्य नूरुज्जमा अंसारी, सदस्य अवधेश सिंह, व्यापारी नेता विजय प्रकाश कांदू व शुभम कांदू ने बताया कि पूर्व में हुए मगहर महोत्सव समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि यदि नगर निकाय चुनाव नहीं हुआ तो इसका आयोजन समय से होगा। अब नगर निकाय चुनाव टल गया है। ऐसे में महोत्सव का आयोजन होना जरूरी है।
डीएम ने फरवरी में कबीर निर्वाण दिवस पर मगहर महोत्सव के आयोजन पर सहमति जताई है। एडीएम व महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही महोत्सव समिति के सचिव व एसडीएम सदर व समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
...
कोरोना की वजह से दो साल तक नहीं हो पाया महोत्सव
वर्ष 2021 व 2022 में कोरोना महामारी व अन्य कारणों से मगहर महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका। डीएम ने वर्ष 2023 में मगहर महोत्सव आयोजित कराने की ठान ली है। इसके लिए पूर्व में महोत्सव समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक भी की।
...
परिसर में दुकान लगाने देने की मांग
मगहर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश कांदू ने कहा कि कबीर चौरा परिसर में लगने वाले पारंपरिक खिचड़ी के मेले से छोटे, पटरी व ठेला व्यापारियों की रोजी-रोटी जुड़ी रहती है। दूरदराज से झूला, सर्कस वाले आकर अस्थायी रूप से दुकान लगाते हैं। उन्होंने डीएम से परिसर में इन्हें दुकान लगाने देने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

...
कोट
मगहर महोत्सव का आयोजन भव्य होगा। शासन ने 40 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। प्रथम किस्त 13. 35 लाख रुपये मिल गए हैं। एडीएम को कार्यक्रम की तिथि तय करने की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें