- सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास से सरौली तक हो रहा फुटपाथ का निर्माण
- दुकानदारों ने कहा- दीवार ऊंची होने से व्यापार प्रभावित
संतकबीरनगर। शहर को सेफ सिटी के तहत बनाने की कवायद शुरू हुई, लेकिन इधर मेंहदावल बाईपास पर जब पटरी पर फुटपाथ निर्माण के लिए दीवार खड़ी होने लगी तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि दीवार ऊंची होने चलते व्यापार प्रभावित हो जाएगा। उनके घरों तक वाहन नहीं आ पाएंगे। ग्राहक भी दुकान तक नहीं पहुंच पाएंगे। दुकानदारों ने इस निर्माण को बंद कराने की मांग की।
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से सरौली तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि फुटपाथ पर दुकानें लग सके और देखने में भी व्यवस्थित लगे। वहीं पटरी के बाद जिनकी दुकाने हैं। दुकानदार जब दीवार खड़ा होते देखे तो पता चला कि चार फीट तक दीवार खड़ी हाेगी। इसके बाद दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
दुकानदार संजय, अजय, जयशंकर आदि ने कहा कि इससे तो उनका व्यापार प्रभावित हो जाएगा। ऐसे में इसका निर्माण रोका जाए। अगर दीवार चलानी है तो दो फीट तक ही चलाई जाए और पटरी बनाई जाए। उसे नाली से सटा दिया जाए। जिससे उनकी दुकान तक ग्राहक आ सके।
000000000000
हर 20 मीटर पर दिया जा रहा कट, 200 दुकानें हो रहीं प्रभावित
फुटपाथ निर्माण के लिए उठ रहे दीवार में हर 20 मीटर पर कट दिया जा रहा है, जिससे व्यापारियों की दुकानें प्रभावित न हो। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि चार फीट की दीवार का कोई मतलब नहीं है। इस तरह से उनके घर तक कोई वाहन नहीं आ पाएगा। सड़क की पटरियों पर भी वाहन नहीं खड़ा हो पाएगा। आखिर उनके वाहन कहां खड़े होंगे। इस फुटपाथ के चलते करीब 200 दुकानदार परेशान हैं।
000000000000000
व्यापार हो जाएगा चौपट
दुकानदारों से एक बार भी राय नहीं ली गई। दुकानों के सामने दीवार खड़ी करना शुरू कर दिया गया है। इससे तो उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। जब आगे दीवार रहेगी तो कौन ग्राहक दुकान तक आएगा। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- प्रमोद कुमार, दुकानदार
दरवाजे तक वाहन नहीं आ पाएंगे
फुटपाथ बनाने के लिए चार फीट की दीवार की क्या जरूरत है। इससे तो उनकी दुकान पूरी तरह से ढ़क जाएगी। उनके वाहन दरवाजे तक नहीं आ पाएंगे। ऐसे में दुकानदारों का भी ध्यान देना चाहिए।
- सुनील कुमार, दुकानदार
शहर को सेफ सिटी के तहत सुंदर बनाने का कार्य हो रहा है। मेंहदावल बाईपास के पास दुकानदारों की समस्याओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कुछ दुकानदारों को बुलाया गया है, बातचीत कर समस्या का हल निकाला जाएगा। दुकानदारों का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम