फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हेडमास्टर समेत 32 शिक्षक मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हेडमास्टर समेत 32 शिक्षक मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

दो दिन तक जिले के परिषदीय स्कूलों की हुई जांच
बीएसए समेत सभी बीईओ और डीसी ने किया निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को बीएसए की ओर से गठित टीम ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार हेडमास्टर समेत 32 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने टीम गठित कर स्कूलों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सभी ब्लॉकों के बीईओ और जिला समन्वयकों से सोमवार और मंगलवार को जांच कराई गई। सेमरयिावां ब्लॉक के निरीक्षण में रजापुर सरैया में तैनात सहायक अध्यापक रमेश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक रीता, सुकरैली में तैनात हेडमास्टर कमलेश यादव, बूूूधा कला में तैनात हेडमास्टर अनीता सिंह, दुदही में तैनात सहायक अध्यापक वंदना गुप्ता, बूधा बांध में तैनात सहायक अध्यापक सुनीता राय गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन

सौरहा सिंहोरवा में प्रधानाध्यापक चांदनी प्रसाद चतुर्वेदी, खलीलाबाद ब्लॉक के विश्वनाथपुर में तैनात सहायक अध्यापक वर्षा चौहान, पौली के मदरौना में तैनात सहायक अध्यापक साधना चतुर्वेदी, धौरहरा में तैनात शिक्षामित्र श्यामलाल, सेमरियावां ब्लॉक के बाघनगर में तैनात सहायक अध्यापक अबू शमा फारूकी, बूधानगर में सहायक अध्यापक सौरभ कुमार सिन्हा, मुसरद में तैनात सहायक अध्यापक पवन कुमार, रजापुर सरैया में तैनात सहायक अध्यापक प्रियंका पांडेय अनुपस्थित थे।
करमा खान में तैनात अनुदेशक अमरजीत, खलीलाबाद के विश्वनाथपुर में तैनात सहायक अध्यापक चंद्रमौली, सहायक अध्यापक पूजा मौर्या, सेमरियावां के बाघनगर में तैनात शिक्षामित्र पूनम द्विवेदी, सौरहा सिंहोरवा में तैनात शिक्षामित्र राजेश कुमार पांडेय, बिगरा अव्वल में तैनात शिक्षामित्र फरीदा यास्मिन, करमा खान में तैनात शिक्षामित्र लालघर यादव, बिगरा अव्वल में तैनात सहायक अध्यापक रेखा, चाई खुर्द में तैनात सहायक अध्यापक अजीजुर्रहमान, भाटपारा में तैनात शिक्षामित्र हजरा खातून, पौली ब्लॉक के कंटहा उर्फ भिटहा में तैनात शिक्षामित्र तबस्सुम जहां भी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन

सेमरियावां के बूधा कला में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार शुक्ल, बडेला में तैनात शिक्षामित्र पूजा निषाद, खलीलाबाद के विश्वनाथपुर में तैनात अनुदेशक सुमित्रा, सेमरियावां के कुर्थियां में तैनात शिक्षामित्र श्रीचंद, खलीलाबाद के विश्वनाथपुर में तैनात हेडमास्टर, सेमरियावां के सेहुडा में तैनात शिक्षामित्र पार्वती गुप्ता और चाई खुर्द में तैनात शिक्षामित्र नीलम चतुर्वेदी अनुपस्थित मिलीं। इन सभी लोगों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। जांच रिपोर्ट महानिदेशक स्कूूली शिक्षा अभियान को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें