फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में बुखार के 32 मरीज मिले

विज्ञापन
कांशीराम आवास शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खलीलाबाद मं आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले मे? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में बुखार के 32 मरीज मिले
विज्ञापन

22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें 1079 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क पर 928 लोग आए। इनमें 144 की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। 32 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में गोल्डन कार्ड बनाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी जानकारी दी गई। संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श वे सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी व जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में1079 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें 389 पुरुष, 504 महिला और 186 बच्चे शामिल हैं। 28 लोगों में मलेरिया के लक्षण मिलने पर खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें