फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर जाम लगाया

विज्ञापन
जाम लगाते लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। गुरुवार को महुली कस्बे के हरिहरपुर तिराहे पर गांव वालों ने महिला के शव को सड़क के बीच में रख कर जाम लगा दिया। नाराज लोग बुधवार को हुए हादसे में महिला की मौत के जिम्मेदार चालक को कार के साथ पकड़ने की मांग पर अड़े थे। नाथनगर- बस्ती और महुली - हरिहरपुर मार्ग आधे घंटे तक जाम रहने से राहगीर परेशान हुए। बाद में सीओ के समझाने - बुझाने के बाद लोग मान गए। बुधवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करने जा रही महुली कस्बे की आरती पत्नी रविंद्र को कार ने रौंद दिया था,जिसके आरती की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उसकी बेटी अंकिता और वृद्घा तिलका देवी घायल हो गई थी। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला था। शव का पीएम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था। गुरूवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पीड़ित के घर पर जमा हो गए। आरोपी चालक और कार को अभी तक नहीं पकड़े जाने से नाराज होकर लोग कस्बे के हरिहरपुर तिराहे पर पहुंच गए। जहां सड़क पर शव रखकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया। जिससे नाथनगर महुली और हरिहरपुर महुली मार्ग आधे घंटे तक जाम रहा। जाम की सूचना मिलते ही महुली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ धनघटा अशोक कुमार मिश्र द्वारा जल्द ही आरोपी कार और उसके चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त करके शव का अंतिम संस्कार करने लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें