फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने शनिवार को धान क्रय केेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर प्रभारी गायब थे। जिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर 50 प्रतिशत धान की खरीदारी नहीं हुई तो केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। सदर विधायक सबसे पहले नवीन मंडी में बने सहकारी क्रय विक्रय के धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहंा मौजूद प्रभारी हरिशंकर चौधरी से धान खरीद के बारे में पूछताछ की, जिस पर प्रभारी ने बताया कि आठ हजार क्विंतल धान खरीदने का लक्ष्य है, जिसमे से 23 सौ क्विंतल की खरीदारी हो चुकी है। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए 10 दिन के अंदर 50 प्रतिशत खरीदारी करने का निर्देश दिया। उसी दौरान किसान विरेंद्र पांडेय ने धान न खरीदने का आरोप लगाया। इसके बाद खाद्य विभाग के केेंद्र पर पहुंचे। जहंा पर प्रभारी अजीत कुमार से धान खरीद का लक्ष्य पूछा तो उन्होंने बताया कि 10 हजार क्विंतल खरीद का लक्ष्य है, जिसमे से 17 प्रतिशत तक खरीदारी हुई है। इसके बाद भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहंा पर केंद्र प्रभारी गायब मिले। फोन पर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। विधायक जय चौबे ने कहा कि सरकार धान की खरीदारी को लेकर गंभीर है। अभी तक धान की खरीदारी काफी खराब स्थिति में है। केेंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि 10 दिन के अंदर 50 प्रतिशत धान की खरीदारी नहीं हुई तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें