- पौली क्षेत्र के चार गांवों में एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। क्षेत्र के चार गांवों में ट्रांसफार्मर जलने और एक गांव में तार गिरने से 300 से अधिक घरों में एक सप्ताह से अंधेरा है। गांववाले इसकी शिकायत बिजली निगम के पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों पड़ी है।
पौली में 63, गागरगाड, पैतवलिया और रामपुर में 10-10 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से करीब एक सप्ताह से 300 घरों में अंधेरा छाया है, तो बच्छईपुर गांव के करीब तार गिरने से गांव की सप्लाई बाधित हो गई है। अब्दुल कादिर, रामकुमार, संजय, राम फेर समेत आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए बिजली निगम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया। बारिश के समय में अंधेरे में रहना मुश्किल हो गया है। मोबाइल फोन चार्ज के लिए दूसरे गांव में जाना पढ़ रहा है। लाेगों ने इसे सही कराने की मांग की है।