फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चित्र कला प्रतियोगिता के 30 होनहार सम्मानित

Wed, 02 Aug 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में चित्र कला प्रतियोगिता के होनहार सम्मानित हुए 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बुधवार को चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें एलकेजी से लेकर कक्षा एक तक के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि एलकेजी से लेकर कक्षा एक तक के कुल 30 छात्र कला प्रतियोगिता में शामिल हुए। सभी ने बेहतर चित्र बनाया। छात्र रोहन, दीपाली, आयुषी, आराध्या समेत सभी को सम्मानित किया गया। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इससे बच्चों में उत्साह होता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यालय पर छात्र- छात्राओं की गतिविधि को जानने और परखने के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सविता चतुर्वेदी, शरद त्रिपाठी, नितेश दुबे, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें