संतकबीरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के अंतिम चरण में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नए फैमिली कोर्ट भवन के भूतल में शुक्रवार को पहले दिन 289 मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान किया। पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। शनिवार को भी मतदान होगा। शुक्रवार की सुबह दस बजे से अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा जबकि प्रत्याशियों के समर्थक पूरे जोश और उत्साह से मतदाताओ को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते दिखे। मतदान स्थल के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार का हेड बिल ले जाने की अनुमति नहीं थी । अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वरीयता क्रमांक के हिसाब से अपनी वरीयता क्रमांक दिया। मतदान अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कुल 289 मतदाताओं ने पहले दिन मतदान किया। शनिवार को भी मतदान होगा।