फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीओ समेत 28 पुलिसकर्मी सम्मानित

Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसआई अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार कुशवाहा, अभय कुमार उपाध्याय व कांस्टेबल अमरजीत मौर्या को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदान प्रशंसा चिह्न सिल्वर, प्रधान परिचालक रेडियो शाखा सविता वर्मा, मनोज कुमार कुशवाहा, मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदान किए गए।
मुख्य आरक्षी मोहम्मद फरहाद अंसारी, जयगोपाल यादव (यूपी 112) को पुलिस मुख्यालय की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। साथ ही एसआई जीतेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल ऋषि सिंह, मुख्य आरक्षी परिवहन रणविजय सिंह, यातायात प्रभारी परमहंस यादव, मुख्य आरक्षी अजय पांडेय, एफएसओ अशोक कुमार यादव, एसआई सतीश चंद्र मिश्र, कांस्टेबल शुभम सिंह, महिला हेड कांस्टेबल अंजू सिंह, चौकीदार लोरिक यादव व चौकीदार मुस्ताक थाना मेंहदावल को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यूपी 112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों व कालर कमांडर कुंजबिहारी यादव, सब कमांडर जितेन्द्र चौधरी, पायलट प्रमोद कुमार, कमांडर विवेक यादव, सबकमांडर प्रिंस यादव, पायलट नागेंद्र प्रसाद व कालर अनिल कुमार मौर्य को प्रशस्तिपत्र दिया गया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति दीदी प्रशिक्षण में अभूतपूर्व उपलब्धित अर्जित किए जाने के फलस्वरूप उल्लेखनीय योगदान के लिए डीएम ने तत्कालीन सीओ खलीलाबाद दीपांशी राठौर को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें