फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

273 दिव्यांगों को मिले उपकरण, चेहरे पर छाई खुशी

विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों में ट्राईसाइकिल का वितरण करते सदर विधायक। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
273 दिव्यांगों को मिले उपकरण, चेहरे पर छाई खुशी
विज्ञापन

- दिव्यांगों के लिए सेवा के रूप में कार्य करें शिक्षक : विधायक
- दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 273 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया गया। उपकरण मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि जनपद में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए शासन द्वारा जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावक उनका सदुपयोग करें तथा बच्चों को लाभान्वित करें। शासन की मंशा के क्रम में चिह्नित दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया जा रहा है। इस कार्य में स्पेशल एजुकेटर एवं अभिभावक के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों के नोडल टीचर एक सहायक के रूप में आगे आएं तथा समस्त क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। यह कार्य केवल नौकरी के उद्देश्य से ना किया जाए बल्कि इसे सेवा के रूप में स्वीकार किया जाए। सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशासन के स्तर से दिव्यांग बच्चों को जो भी सुविधाएं आवश्यक हैं, यथासंभव शासन स्तर से समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों का चिन्हाकंन कर उन्हें पंजीकरण के पश्चात आज एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रनजीश वैद्यनाथ ने बताया कि कार्यक्रम में 21 ट्राईसाइकिल, 29 व्हीलचेयर, 11 सीपी चेयर, 40 बैसाखी, 61 एम आर किट, 6 1श्रवण यंत्र एवं 50 होम वेस्ड किट का वितरण किया गया है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, बीईओ जनार्दन यादव, आशीष सिंह, रामसरन यादव, मनोज कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार दुबे, अर्चना त्रिपाठी, तृप्ता सिंह, सविता उपाध्याय, रंजना चौधरी, डीसी प्रशिक्षण नवीन दुबे, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें