-एग्री जंक्शन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
-13 दिवसीय प्रशिक्षण का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसबीआई स्वरोजगार विकास संस्थान खलीलाबाद में सोमवार को एग्री जंक्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया। 13 दिवसीय प्रशिक्षण में 27 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक विशाल कुमार सिंह ने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसबीआई स्वरोजगार विकास संस्थान जिले में स्वरोजगार जैसे खाद, बीज, कीटनाशक व कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करता है। जिससे जिले के युवा अपना उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक आदि उपस्थित रहे।