संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली 27 आशा और तीन आशा संगिनी को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। इन्ही के कायों के बदौलत स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाएं जमीन तक पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कहा कि जब तक आशा बहनों का सम्मान नही होगा तक तक स्वास्थ्य सेवाएं अपने मुकाम पर नही पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक का लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि आशा कार्यकर्ता विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हम सब इन्हीं के कार्यों के बदौलत योजनाएं आम जन तक पहुंचा पा रहे हैं। इस दौरान डाॅ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डाॅ. राम रतन, डाॅ. वीपी पांडेय, डाॅ. मुबारक अली, डाॅ. एके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
27 सीएचओ को दिया गया लैपटाप
आशा दिवस में ही आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर पर तैनात 27 सीएचओ में सांसद प्रवीण निषाद ने लैपटाप का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लैपटाप मिलने से सीएचओ को काम करने में आसानी होगी।
इन कार्यकर्ताओं को किया गया पुरस्कृत
आशा सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाले तीन आशा संगिनी को पुरस्कृत किया गया। जिनमें गिरधरपुर की सरोज यादव, रमवापुर मंझरिया की सुधा व बेलहर कला के गूनाखोर सियाकटाई की सीमा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहींआशा कार्यकर्ताओं में बनकटिया के अनीता, डीघा की मीरा, बड़गों की अनीता, गोईठहा की मीरा, सेवाईचपार की ममता,धर्मसिंहवा मीरा, धौरापार कृष्णावती, भरथुआ शकुतला देवी, जमोहरा नीतू सिंह, रामपुर दक्षिणी अनीता, बभनौली उमावती, बभनौली प्रेमलता सिंह, गुनाखोर रेनू,रमवापुर सुनीता,सिया कटाई इसलावती,महुआरी उमाकांती, तेनुहारीमाफी फूलवती, चंगेरामंगेरा मीरा चौधरी,ढोढया हुसनारा,बखिरा नील कुमारी, बकहा नीलम मिश्रा,शिवबखरी शीला देवी, उमरिया पांडेय सुरमिला, रोसया बाजार लक्ष्मी,गिठनी कमलावती, नाथनगर की सुभावती, छपिया माफी रिंकू देवी को सम्मानित किया गया।