संतकबीरनगर। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुद्ध अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एसकेएन एकेडमी नेदुला में रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में 258 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सोसाइटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बच्चों में सामान्य ज्ञान के स्तर की जांच के लिए यह परीक्षा कराई गई है। इससे बच्चों के मानसिक स्तर का पता चलता है कि वे देश-प्रदेश के बारे में कितना जानते हैं? इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में यह परीक्षा कारगर होती है। परीक्षा में 258 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। जल्द ही इसका परिणाम घोषित होगा। उसके बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संत योगेश्वर, जिला संरक्षक जोखू पासवान, जिला उपाध्यक्ष अजय सरकार, जगदीश कुमार, श्याम करन भारती आदि मौजूद रहे।