द्वाबामहोत्सव में रक्तदान करते लोग-स्रोत आयोजक
धनघटा। द्वाबा महोत्सव में मंगलवार को 25 लोगों ने रक्त महादान किया। रक्तदान करने वाले नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, अनुभव शुक्ला, मोहम्मद हारुन आदि लोग शामिल रहे। रक्तदानियों ने कहा कि किसी की जिंदगी बचाने के लिए खून काम आ जाए तो इससे पुनीत कार्य दूसरा कोई नहीं है। सभी को रक्तदान करने की जरूरत है। यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के जरिए लगाया गया था। संवाद