संतकबीरनगर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 23 लोगों को गिरफ्तार किया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार थाना धनघटा क्षेत्र से चार, दुधारा से दो, महुली से सात, मेंहदावल से छह, बखिरा से दो तथा बेलहरकला से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को नियमानुसार समस्त विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से सभी आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद