फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में बुखार से पीड़ित 22 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में बुखार से पीड़ित 22 मरीज मिले
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मेले में 936 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। स्वास्थ्य मेले में 22 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इन सभी के ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया। इसके साथ ही कोविड हेल्प डेस्क में कुल 787 लोग आए जिनमें से 111 की आरटीपीसीआर जांच की गई। तीन लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई।
विज्ञापन

मेले में कुल 936 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। जिसमे 344 पुरूष, 404 महिला और 188 बच्चे शामिल है। इन मरीजों में 22 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इन सभी को ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें