धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक सभागार में सोमवार को बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने सचिव, टीए व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। इस दौरान 22 रोजगार सेवकों के नदारद रहने पर वह भड़क गए। एक सप्ताह का वेतन रोकने का निर्देश एपीओ को देते हुए नोटिस जारी करने की बात कही। इस दौरान बारी-बारी सचिवों से विकास कार्यों से संबंधित जानकारी ली।
बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हर हाल में हर ग्राम पंचायतों में साठ-चालीस का अनुपात का पालन किया जाए। किसी ग्राम पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार नही होने पाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में विद्यालय चहारदीवारी, पंचायत भवन, खेल मैदान कार्य को वरीयता क्रम में रखे। उन्होंने कहा कि हर विकास रूपी योजनाओं को पात्र तक पहुंचाएं। इसका ख्याल रखे। इस दौरान 22 रोजगार सेवक नदारद रहे। जिसपर उन्होंने एक सप्ताह का मानदेय रोकने का निर्देश एपीओ को दिया। इस मौके पर सचिव अजीत शर्मा, शिव प्रकाश सिंह, केशव दास, सचिव प्रशांत यादव, सचिव विश्राम यादव, एपीओ मेराजुल हक, मोहम्मद आरिफ, संदीप शुक्ला, दिलीप गौंड, सोहन वर्मा, जयंत कुमार, टीए कौशल किशोर ओझा, फूलचंद यादव, संजय पांडेय, अजय श्रीवास्तव, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।