फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवर्तन की ओर बढ़ रही 21वीं सदी

Wed, 26 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर पर आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। हम बदलेंगे, युग बदलेगा मंत्र के साथ 21वीं सदी तेजी के साथ परिवर्तन की ओर बढ़ने लगी है। जिसका प्रमाण राजनीतिक क्षेत्र में देखा जा सकता है। यह बातें गायत्री परिवार के वाराणसी जोन प्रभारी मानसिंह ने मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में आयोजित गोष्ठी में कहीं।


उन्होंने कहा कि भारत भूमि ऋषि मनीषियों की भूमि है। यहां तप के बल पर मानव कल्याण के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा चुके हैं। युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने कहा था 21वीं सदी उज्जवल सदी है। उनका भविष्यवाणी मात्र 22 वर्ष में ही सच साबित होने लगी है। भारत वर्ष विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसमें आने वाली बाधाएं स्वत: समाप्त होती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार ने निर्णय लिया है कि 2026 तक हर घर में यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए गायत्री परिजन सक्रिय होकर तेजी के साथ कार्य करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर के व्यवस्थापक सत्यनारायण शर्मा, महेश, त्रिपुरारी, राम बुझ दुबे आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जयप्रकाश, घनश्याम, जयराम गौड़, चंद्रभान, प्रभा शंकर चतुर्वेदी, राजेश कुमार, विनय कुमार, राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें