फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान व्यापारियों ने नवीन मंडी गेट पर लगाया ताला

Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
नवीन मंडी में व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवीन मंडी के व्यापारियों ने बेहतर व्यवस्था न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को मंडी गेट पर ताला लगा दिया। व्यापारियों ने मंडी में व्याप्त गंदगी और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की। करीब एक घंटे तक मुख्य गेट बंद रहा, जिससे सामान लदे वाहन गेट के सामने खड़े रहे। सूचना पर एसडीएम सदर पहुंचे और व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। व्यापारी नेता अमित जैन और श्रवण अग्रहरि ने कहा कि नवीन मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारी भारी भरकम टैक्स देते हैं। उसके बाद भी उन्हे गंदगी में व्यापार करना पड़ रहा है। नवीन मंडी में जगह जगह कीचड़ जमा है। सड़क पर पानी लगा है। जिससे दुर्गंध उठ रही है। शिकायत के बाद भी मंडी के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों ने नवीन मंडी के सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार प्रार्थना पत्र दिया जाता है पर सचिव उस पर ध्यान नहीं देते हैं। मंडी परिसर में सड़क बनाने के लिए गिट्टी डाली गई है, लेकिन काम रुका है। इससे व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम एसपी सिंह ने व्यापारियों की वार्ता मंडी सचिव से कराई और आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने गेट का ताला खोल दिया। इस दौरान माशा अल्लाह, अनिल कुमार, जितेंद्र और संतोष समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें