फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

विज्ञापन
fir
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति के खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रंजीत का आरोप है कि उसका खाता स्टेट बैंक की एडीबी खलीलाबाद में संचालित होता है। 17 नवबंर को क्रमश: चार बार में 40000-40000 रुपये यानि कुल 1 .60 लाख रुपये उसके खाते से निकाल लिया गया। जिसमें दो बार में एटीएम से लखनऊ में और दो बार एक खाते में ट्रांसफर किया गया है। जिसका पता पुरे नरपत कुम्हरौरा लालगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश दर्ज है। उक्त खाता धारक विक्रम सिंह से जांच करके रुपये वापस दिलाए जाने की मांग तहरीर देकर पुलिस से की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह निवासी नरपत कुम्हरौरा लालगंज जिला बरेली के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें