फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग कुकर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
victim
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मासूम को पैसे की लालच देकर गांव के ही एक युवक ने कुकर्म का प्रयास किया। ऐसा आरोप पीड़ित की मां ने मढ़ते हुए थाने पर तहरीर दी। घटना की सूचना पर डायल 100 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने गई। पीड़ित मां का आरोप है कि उसका पांच साल का बेटा घर के निकट स्थित बागीचे में कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे पैसे की लालच देते हुए निकट के अरहर के खेत मे लेकर चला गया। देर होने पर बेटे को खोजते हुए वह पहुंची तो मासूम को आरोपी के साथ संदिग्ध अवस्था में देखकर पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग गया। मासूम ने घटनाक्रम के बारे में रोते हुए मां को जानकारी दिया। मां का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। सीओ हौसला प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें