फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 200 विद्यार्थी

Mon, 06 Nov 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के गजौली पचपेड़वा स्थित आरडी चिल्ड्रेन एकेडमी में रविवार को आयोजित बाल प्रतिभा खोज परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 200 परीक्षार्थी शामिल हुए। आशीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा में आरडी चिल्ड्रेन एकेडमी गजौली पचपेड़वा, आदर्श जनता इंटर काॅलेज पचपेड़वा, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद, सेंट थामस स्कूल खलीलाबाद, शिवाय विद्या भारती कटया बढ़ता सहित दस विद्यालयों के कक्षा छह से 10 तक के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 14 नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को साइकिल, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र तथा मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में सजीवन गौतम, अभिषेक शर्मा, राम मगन चौधरी, राम सिंह चौधरी, अमर सिंह चौधरी, मोहम्मद नोमान एडवोकेट, मुहम्मद अकील, साधना मौर्या, अनन्या मौर्या, संध्या मौर्या का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें