- सिद्धार्थनगर का रहने वाला है व्यापारी
संतकबीरनगर। शनिवार की रात सिद्धार्थनगर के एक व्यापारी से हाईवे स्थित बूधा चौराहे पर 20 हजार रुपये नकद, बाइक की चाबी और मोबाइल लूटे जाने की चर्चा रविवार को रही, हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले से इन्कार किया है।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर के भवानीगंज के रहने वाले रितेश अग्रहरी बरदहिया बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से ही वापस लौट रहे थे। अभी वह बुधा के पास पहुंचे ही थे कि किसी ने उनकी बाइक को रोक लिया। इस दौरान उनके पास से 20 हजार नकद, बाइक की चाभी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद युवक परेशान हो गया और पुलिस में जाने की बात कहने लगा। व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को लेकर रविवार को पूरे दिन चर्चा रही। हालांकि कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है न ही तहरीर मिली है। फिर भी मामले की जानकारी की जाएगी।