संतकबीरनगर। आबकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया। जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक विजय आनंद व एसओ बेलहरकला अनिल कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम ने थाना बेलहरकला क्षेत्र के भेडौरा पिकौरा और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान करीब 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया और 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया। संवाद