गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपित भेजे गए जेल
बखिरा (संतकबीरनगर )। मंगलवार को बखिरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछितों को गिरफ्तार किया। एसओ विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी बघौली निवासी बालेंद्र यादव और संतोष मद्धेशिया को पकड़ा गया। दोनों आरोपी लूट के अभ्यस्त अपराधी हैं। इनका एक गिरोह भी है। इनके खिलाफ पूर्व में गैगस्टर एक्ट केेस दर्ज था। इसी मामले में गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेजा गया।